यूपी लॉकडाउन का दिल्ली में दिखने लगा असर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी लॉकडाउन का दिल्ली में दिखने लगा असर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए शुक्रवार रात से उत्तर प्रदेश में शुरू हुए लॉकडाउन का दिल्ली में अब असर दिखने लगा है। लॉकडाउन की वजह से दिल्ली से यूपी की सभी सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी गई है। वाहनों की सघन जांच से शनिवार को दिल्ली से आने-जाने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
                       गाजीपुर बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच से जाम लग गया। पुलिस बॉर्डर पर लोगों के मास्क के साथ-साथ यूपी में प्रवेश करने की ठोस वजह पूछ रही थी। ठोस वजह नहीं बताने वाले चालकों को पुलिस ने वापस दिल्ली के लिए भेज दिया है। यहीं स्थिति नोएडा बॉर्डर पर भी देखने को मिली। दिल्ली से आने वाले वाहन डीएनडी पर रेंगते नजर आए। बॉर्डर पर तैनात सख्ती होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यूपी गेट पर दिल्ली की तरफ से गाजियाबाद जाने वाला ट्रैफिक काफी धीमा रहा। सुबह साढ़े 11 बजे तक यह स्थिति रही। बॉर्डर से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग हो रही थी। बिना पास एंट्री नहीं दी जा रही है। दिल्ली से वाहनों की आवाजाही महाराजपुर बॉर्डर, ज्ञानी बॉर्डर, सूर्यनगर, डीएलएफ-शालीमार गार्डन और तुलसी निकेतन-भोपुरा बॉर्डर से भी रहती है। इन सभी बॉर्डर पर पुलिस की सख्त चेकिंग की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम से दो-चार होना पड़ा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox