किंग खान के पुराने अकाउंट पर हलचल, हैकिंग के बाद सामने आई हैरान करने वाली बात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किंग खान के पुराने अकाउंट पर हलचल, हैकिंग के बाद सामने आई हैरान करने वाली बात

-14 साल पुराना अकाउंट हैक

बॉलीवुड/सिमरन मोरया/-  बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से जुड़ा एक पुराना मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, उनका पहला इंस्टाग्राम अकाउंट, जो 14साल से इनएक्टिव पड़ा था, एक फैन ने हैक कर लिया। हैकर ने खुद को ‘रैंडम नोबडी’ बताते हुए कहा कि वह बोरियत में पासवर्ड गेस करने की कोशिश कर रहा था और सफल हो गया। हालांकि, उसने अकाउंट में कोई बदलाव नहीं किया और शाहरुख के सम्मान में लॉगआउट कर दिया।

14 साल पुराना अकाउंट हैक
जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान ने अपना पहला इंस्टाग्राम अकाउंट @picsrk नाम से साल 2010में बनाया था। लेकिन उनकी पूर्व पब्लिसिस्ट मांडवी शर्मा के अनुसार, शाहरुख पासवर्ड भूल गए थे और उस समय सोशल मीडिया में ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे थे। इसलिए उन्होंने नया अकाउंट @iamsrk बनाया, जो आज उनका ऑफिशियल हैंडल है। मांडवी ने एक पॉडकास्ट में बताया कि दूसरी बार अकाउंट बनाने पर शाहरुख ने देखा कि उनके फॉलोअर्स की संख्या बहुत ज्यादा है, तब उन्होंने इसे सीरियसली लिया।

लेकिन हाल ही में यह पुराना अकाउंट फिर से चर्चा में आया, जब एक अनजान यूजर ने इसे एक्सेस किया। हैकर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें लिखा था कि वह शाहरुख नहीं है और अकाउंट असली में उनका है, लेकिन 14साल से इस्तेमाल नहीं हो रहा। उसने कहा ‘मैं सिर्फ एक रैंडम पर्सन हूं, जो कुछ नहीं कर रहा था, बोर हो गया और पासवर्ड गेस करने की कोशिश की और लॉगिन हो गया।’ हैकर ने शाहरुख को ‘द किंग, द लीजेंड, द लास्ट ऑफ द स्टार्स’ कहकर सम्मान दिया और वादा किया कि वह अकाउंट को वैसा ही छोड़ देगा, क्योंकि इसमें शाहरुख की ओरिजिनल और रॉ कैप्शन्स वाली पोस्ट्स हैं, जो फैंस के लिए कीमती हैं।

शाहरुख खान का पहला इंस्टाग्राम अकाउंट
हैकर ने कुछ यूजर्स के मैसेजेस का जवाब भी दिया ताकि वे गलतफहमी में न रहें कि वह शाहरुख हैं। जिन्हें जवाब नहीं मिला, उनसे माफी मांगी और जिन्होंने जानते हुए भी बात की, उनका शुक्रिया अदा किया। जिसके बाद से अकाउंट की स्टोरीज के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जहां लोगों ने हैकर को ‘ग्रीन फ्लैग हैकर’ और ‘क्यूट हैकर’ कहा। एक यूजर ने बताया कि अकाउंट ने थोड़ी देर के लिए उनके पर्सनल अकाउंट को फॉलो भी किया था।

‘@picsrk अकाउंट में सिर्फ 3 पोस्ट्स हैं, लगभग 1,621 फॉलोअर्स हैं और यह किसी को फॉलो नहीं करता। प्रोफाइल पिक्चर में शाहरुख की तीन क्लोज-अप इमेजेस हैं, जिसमें वे एविएटर सनग्लासेस पहने हुए हैं। बायो में सिर्फ ‘शाहरुख खान’ लिखा है। हैकर के लॉगआउट करने के बाद अकाउंट फिर से इनएक्टिव है, और इसमें कोई नई पोस्ट नहीं आई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox