बहादुरगढ़/मुंबई/सिमरन मोरया/- हरियाणा के बहादुरगढ़ में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्म निर्माता-निर्देशक
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग और रंगदारी मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बहादुरगढ़ STF और
मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
. रितिक यादव, निवासी बहाबीजौली, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश)
. दीपक, निवासी सेक्टर-45 सादरपुर, नोएडा (उत्तर प्रदेश)
. सनी, निवासी बहाबीजौली, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश)
. सोनू, निवासी बहाबीजौली, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश)
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन
मामला डीसीबी सीआईडी मुंबई में दर्ज एफआईआर नंबर 19/2026 से जुड़ा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि रंगदारी की मांग किस माध्यम से और किस स्तर पर की गई थी।
एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंपे गए आरोपी
गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंप दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।
पुलिस का दावा है कि संयुक्त कार्रवाई से एक बड़े आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि