केशवपुर मंडी में कोरोना के खिलाफ चलाया अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केशवपुर मंडी में कोरोना के खिलाफ चलाया अभियान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की केशोपुर मंडी से लेकर मायापुरी तक कुछ संस्थाओं ने प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत समाजसेवी महेश जयशवाल और अनिल बाल्यान की टीम ने वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एडीएम धर्मेंद्र कुमार के साथ मिलकर लोगों में मास्क व सेनेटाइजर बांटे और सुरक्षित रहने का संदेश दिया। इस अभियान में वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के अधिकारियों के साथ सिविल डिफेंस ने ग्राउंड पर उतर कर लोगों को मास्क ओर हैंड सेनेटाइनर बाट कर कोरोना से लड़ने का संदेश दिया। हर एक व्यक्ति को दो हाई क्वालिटी कॉटन के मास्क ओर सेनेटाइजर की बोतल दी गई जिसको पा कर गरीब लोगों के चेहरे पर मुस्कान थी कि उनके पास मास्क खरीदने के पैसे नही थे और उनके घर पर ही उन्हें मास्क ओर सेनेटाइजर उपलब्ध हो गया।
                           इस अभियान को सार्थक करने वाले महेश जयशवाल ने कहा कि जब तक कोरोना खत्म नही हो जाता वो अपने मास्क सेनेटाइजर के अभियान को जारी रखते हुए लोगों की सेवा करते रहेंगे। वहीं अनिल बाल्यान ने डीएम वेस्ट नेहा बंसल और एडीएम धर्मेंद्र कुमार जी को विशेष धन्यवाद दिया कि वो अपनी टीम के साथ अभियान की मुख्य भूमिका में रहें। श्री बाल्यान ने कहा कि कोरोना से जंग में वो प्रसाशन ओर सरकार के साथ हैं। और ग्राउंड जीरों पर उतर कर लोगों की सेवा करते रहेंगे।
                        इस अवसर पर वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एडीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि महेश जयशवाल और अनिल बाल्यान की टीम ने बेहतरीन क्वालिटी के मास्क ओर सेनेटाइजर से गरीब लोगों की मदद करके कोरोना से लड़ने की शक्ति दी है। समाज के और लोगों को भी आगे आ कर अपना समाजिक दायित्व निभाना चाहिए।  उन्होने कहा कि वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की डीएम नेहा बंसल के निर्देशन में वो कोरोना को से लड़ने के लिए 24 गुणा 7 तैयार रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox