भारत-पाक मैच से पहले सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल, क्या दबाव में है टीम?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत-पाक मैच से पहले सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल, क्या दबाव में है टीम?

-हार्दिक और ईशान की तारीफ, अभिषेक शर्मा की फिटनेस ने खड़ी की चिंता!

क्रिकेट/सिमरन मोरया/-  टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की एक बड़ी चिंता की ओर इशारा किया है। भारत ने नामीबिया के खिलाफ 93 रनों की शानदार जीत दर्ज की, लेकिन गावस्कर का मानना है कि एक स्टार खिलाड़ी की फॉर्म कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट को नर्वस कर सकती है।

अभिषेक शर्मा की फिटनेस ने खड़ी की चिंता
यह चिंता विशेष रूप से इसलिए बढ़ गई है क्योंकि ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनके पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान संजू सैमसन के आउट होने के तरीके पर सवाल उठाए। नामीबिया के खिलाफ सैमसन केवल 22 रन बनाकर आउट हो गए थे।

गावस्कर ने उनके शॉट सिलेक्शन पर चिंता जताते हुए कहा, ‘जिस तरह से संजू सैमसन आउट हुए, वह पहले भी उस क्षेत्र (डीप मिड-विकेट) में आउट हुए हैं। स्पष्ट रूप से यह कुछ ऐसा है जो प्रबंधन को थोड़ा नर्वस कर देगा, क्योंकि यदि रविवार के मैच के लिए अभिषेक फिट नहीं होते हैं तो सैमसन खेलेंगे। उम्मीद है कि उन्होंने वे सभी रन उस मैच के लिए बचा कर रखे होंगे जो वह न्यूजीलैंड और नामीबिया के खिलाफ नहीं बना पाए।’

हार्दिक और ईशान की तारीफ
हालांकि, गावस्कर ने टीम के अन्य खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने ईशान किशन की 61 रनों की पारी और हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड खेल को सराहा। भारत ने नामीबिया के खिलाफ 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम 116 रनों पर ढेर हो गई। वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी (3 विकेट 7 रन देकर) ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मैच में भारत की नजरें अपनी प्लेइंग इलेवन के संतुलन और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर टिकी होंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox