इंडिया पोस्ट GDS में 28,636 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख न चूकें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इंडिया पोस्ट GDS में 28,636 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख न चूकें

-जाने योग्यता और अन्य डिटेल्स

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak – GDS) के कुल 28,636पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रखी है। यह भर्ती जनवरी 2026शेड्यूल-I के तहत विभिन्न 23पोस्टल सर्किल्स में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक पदों के लिए है। आवेदन की आखिरी तारीख 14फरवरी है। इसलिए योग्य उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए ताकि लास्ट मिनट की तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की अंतिम तिथि 14फरवरी 2026शाम 5बजे तक है। आवेदन फॉर्म सबमिट करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16फरवरी 2026शाम 5बजे तक है। फॉर्म में सुधार (एडिट/करेक्शन) का विंडो 18से 19फरवरी 2026तक खुलेगा। बता दें, आवेदन प्रक्रिया 31जनवरी 2026से शुरू हुई थी।

योग्यता और अन्य डिटेल्स

  1. शैक्षणिक योग्यता:10वीं पास (कम से कम 10+2स्तर की पढ़ाई या समकक्ष)।
  2. आयु सीमा:18से 40वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट नियम अनुसार)।
  3. चयन प्रक्रिया:कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं, केवल 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
  4. सैलरी:पद के अनुसार ₹10,000से ₹29,380तक (TRCA – Time Related Continuity Allowance)।
  5. कुल पद:28,636 (सर्किल वाइज विवरण आधिकारिक साइट पर उपलब्ध, जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान आदि में अलग-अलग संख्या)।

कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in या indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले OTR (वन-टाइम रजिस्ट्रेशन) करें।
  2. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  3. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (10वीं मार्कशीट, फोटो, सिग्नेचर आदि)।
  4. आवेदन शुल्क जमा करें (सामान्य/OBC: 100रुपये, SC/ST/महिला/ट्रांसजेंडर/पूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं)।
  5. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट लें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox