क्रिकेट/सिमरन मोरया/- क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला किसी रोमांच से कम नहीं था। अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच में दोनों टीमों ने जीत के लिए हर दम संघर्ष किया। मैच के अंतिम ओवर में खेल का रोमांच अपने चरम पर पहुंचा, जब दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर पहुँच गया और निर्णायक के लिए डबल सुपर ओवर की जरूरत पड़ी। वहीं दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को चार रन से मात दी।
दूसरे सुपर ओवर की कहानी
दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की। मैदान पर ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर बल्लेबाजी करने के लिए पहुंचे। वहीं अफगानिस्तान की तरफ से अजमतुल्लाह ओमरजई गेंदबाजी का भार संभाला। पहली गेंद पर स्टब्स ने छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर स्टब्स ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर मिलर ने दो रन लिए। चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया। कुल स्कोर 15 रन है। पांचवीं गेंद पर मिलर फिर छक्का लगाया। कुल स्कोर 21 रन है। आखिरी गेंद पर मिलर ने दो रन लिए और कुल स्कोर 23 रन बना। अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रन बनाने होंगे।
24 रन के लक्ष्य को पाने लिए अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे। वहीं, केशव महाराज ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी की। पहली गेंद पर नबी कोई रन नहीं बना पाए। दूसरी गेंद पर नबी कैच आउट हो गए। तीसरी गेंद पर गुरबाज ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर गुरबाज ने फिर से छक्का लगाया। कुल स्कोर 12 रन है। पांचवीं गेंद पर गुरबाज ने फिर छक्का लगाया। स्कोर 18 रन है। अगली गेंद वाइड रही। आखिरी गेंद पर गुरबाज कैच आउट हो गए।


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का हुआ निधन