भिवानी कोर्ट परिसर के बाहर युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भिवानी कोर्ट परिसर के बाहर युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

-पुलिस पर भी की गोलीबारी, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल; अवैध हथियार बरामद

भिवानी/सिमरन मोरया/-  पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के दिशा-निर्देशों के तहत जिला पुलिस द्वारा गंभीर आपराधिक वारदातों में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने कोर्ट परिसर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, अरविंद नामक युवक किसी कार्य से कोर्ट परिसर आया हुआ था। इसी दौरान कैंटीन के पास कुछ युवकों ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और मौके से बीपीएस स्कूल की ओर झाड़ियों के रास्ते फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी के इंचार्ज उप-निरीक्षक विशेष कुमार ने पुलिस टीम गठित कर क्षेत्र में सघन चेकिंग व सर्च अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान आरोपियों जितेंद्र और श्रीपाल ने पुलिस टीम पर भी गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी जितेंद्र के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे आरोपी श्रीपाल को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

दोनों आरोपियों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी में भर्ती कराया गया। बाद में थाना सिविल लाइन पुलिस ने दोनों को अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र विजय निवासी ब्रह्मा कॉलोनी, भिवानी तथा श्रीपाल पुत्र महेंद्र निवासी दिनोद गेट हाल डाबर कॉलोनी, भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने जितेंद्र के कब्जे से एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox