BUDGET SESSION 2026: स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव से गरमाई राजनीति

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

BUDGET SESSION 2026: स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव से गरमाई राजनीति

-चेयर की भूमिका समाप्त हो जाती है- राहुल गांधी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है। इसी बीच विपक्षी नेता स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। विपक्ष के नेता जल्द ही लोकसभा के महासचिव को स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे सकते हैं। बता दें कि स्पीकर ने राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपना भाषण नहीं दे पाए थे। जिसके बाद विपक्ष के नेता स्पीकर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखकर बोलने से रोकने की परंपरा का उल्लंघन बताया था। जिसे कांग्रेस ने सोशाल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर भी किया है। पत्र में राहुल गांधी ने लिखा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर बोलते हुए आपने मुझे एक मैगजीन को सत्यापित करने का निर्देश दिया था, जिसका मैं जिक्र करना चाहता था। मैंने अपना भाषण फिर से शुरू करते हुए उस दस्तावेज को सत्यापित किया।

चेयर की भूमिका समाप्त हो जाती है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने लिखा कि  काफी लंबे समय से चली आ रही परंपरा के मुताबिक, जिसमें पिछले स्पीकरों के फैसले भी शामिल हैं, सदन में किसी दस्तावेज का जिक्र करने वाले सदस्य को उसे सत्यापित करना होता है और उसकी सामग्री की जिम्मेदारी लेनी होती है। एक बार जब यह शर्त पूरी हो जाती है तो स्पीकर सदस्य को दस्तावेज से कोट करने या उसका जिक्र करने की अनुमति देते हैं। इसके बाद जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी बन जाती है और चेयर की भूमिका समाप्त हो जाती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox