द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झपटमारी और चोरी का कुख्यात बदमाश दबोचा गया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-17 से अधिक मामलों में शामिल ‘बैड कैरेक्टर’ से छीना गया मोबाइल बरामद

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले में अपराध पर लगाम कसते हुए थाना बिंदापुर पुलिस ने झपटमारी और चोरी की वारदातों में लिप्त एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी इलाके का घोषित ‘बैड कैरेक्टर’ है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के साथ ही एक लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं।

सूचना तंत्र और सीसीटीवी की मदद से पहचान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। इंस्पेक्टर नरेश सांगवान के नेतृत्व और एसीपी राजकुमार की निगरानी में टीम लगातार गश्त और खुफिया जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान विकास विहार निवासी एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई कि वाणी विहार इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर पुलिस ने आसपास के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर संदिग्ध की पहचान कमल कुमार उर्फ राजू के रूप में हुई।

उत्तम नगर से दबोचा गया आरोपी
तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस के जरिए पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि वह हाल ही में जेल से बाहर आया था और किसी तरह का रोजगार न होने के कारण नशे की लत पूरी करने के लिए झपटमारी और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

लंबा आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पहले से 17 से अधिक मामलों में शामिल है, जिनमें स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के केस भी दर्ज हैं। वह थाना उत्तम नगर का सूचीबद्ध बदमाश है। फिलहाल उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है और आगे की जांच चल रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox