
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है। इसी बीच विपक्षी नेता स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। विपक्ष के नेता जल्द ही लोकसभा के महासचिव को स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे सकते हैं। बता दें कि स्पीकर ने राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपना भाषण नहीं दे पाए थे। जिसके बाद विपक्ष के नेता स्पीकर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखकर बोलने से रोकने की परंपरा का उल्लंघन बताया था। जिसे कांग्रेस ने सोशाल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर भी किया है। पत्र में राहुल गांधी ने लिखा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर बोलते हुए आपने मुझे एक मैगजीन को सत्यापित करने का निर्देश दिया था, जिसका मैं जिक्र करना चाहता था। मैंने अपना भाषण फिर से शुरू करते हुए उस दस्तावेज को सत्यापित किया।
चेयर की भूमिका समाप्त हो जाती है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने लिखा कि काफी लंबे समय से चली आ रही परंपरा के मुताबिक, जिसमें पिछले स्पीकरों के फैसले भी शामिल हैं, सदन में किसी दस्तावेज का जिक्र करने वाले सदस्य को उसे सत्यापित करना होता है और उसकी सामग्री की जिम्मेदारी लेनी होती है। एक बार जब यह शर्त पूरी हो जाती है तो स्पीकर सदस्य को दस्तावेज से कोट करने या उसका जिक्र करने की अनुमति देते हैं। इसके बाद जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी बन जाती है और चेयर की भूमिका समाप्त हो जाती है।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत