‘घूसखोर पंडित’ टाइटल पर बढ़ा विवाद, मेकर्स और मनोज बाजपेयी ने दी सफाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-भावनाओं के सम्मान की बात -प्रमोशनल सामग्री हटाने का फैसला

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर उठे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। फिल्म के शीर्षक में ‘पंडित’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ संगठनों और समुदायों ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए नाराजगी जताई है। इसी बीच फिल्म निर्माता संघ (एफएमसी) ने भी मेकर्स को नोटिस जारी कर टाइटल के अनधिकृत उपयोग पर सवाल उठाए हैं। बढ़ते विरोध और आलोचनाओं के बीच अब फिल्म के निर्माता नीरज पांडे और अभिनेता मनोज बाजपेयी ने सामने आकर पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया है और लोगों की भावनाओं का सम्मान करने की बात कही है।

मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया के जरिए बयान जारी करते हुए कहा कि वह दर्शकों की भावनाओं और चिंताओं को पूरी गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक कलाकार के तौर पर उनका उद्देश्य किसी समुदाय या वर्ग की छवि को ठेस पहुंचाना नहीं है, बल्कि वह सिर्फ अपने किरदार और कहानी तक सीमित रहते हैं। उनके मुताबिक फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलत रास्तों पर चलता है और फिर आत्मबोध की यात्रा से गुजरता है। यह पूरी तरह एक काल्पनिक कथा है, जिसका किसी जाति, धर्म या समाज से कोई सीधा संबंध नहीं है।

वहीं निर्माता नीरज पांडे ने भी अपने बयान में कहा कि फिल्म एक फिक्शनल पुलिस ड्रामा है, जिसमें ‘पंडित’ शब्द का प्रयोग केवल किरदार के बोलचाल के नाम के रूप में किया गया है। उनका कहना है कि कहानी का मकसद केवल मनोरंजन करना है, न कि किसी समूह की भावनाओं को आहत करना। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों की आपत्तियों को देखते हुए फिलहाल फिल्म से जुड़ी सभी प्रमोशनल सामग्री हटा दी गई है, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न फैले और दर्शक फिल्म को उसके वास्तविक संदर्भ में समझ सकें।

इस बीच फिल्म निर्माता संघ ने टाइटल के उपयोग को लेकर मेकर्स को नोटिस भेजा है। संघ का कहना है कि शीर्षक के लिए आवश्यक औपचारिक अनुमति नहीं ली गई थी, जो नियमों का उल्लंघन है। ऐसे में मेकर्स से जवाब मांगा गया है और आगे की कार्रवाई नियमों के अनुसार की जाएगी।

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है और नीरज पांडे इसके निर्माता हैं। फिल्म में मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ नुसरत भरूचा, दिव्या दत्ता, कीकू शारदा, साकिब सलीम और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। विवादों के बीच अब दर्शकों की नजर मेकर्स के अगले कदम और फिल्म की रिलीज पर टिकी हुई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox