आईजी कश्मीर के खिलाफ हो कार्यवाही, किया जाये निलंबित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आईजी कश्मीर के खिलाफ हो कार्यवाही, किया जाये निलंबित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गत 29 अप्रैल को डीपीएल बारामूला जिले में मिटिंग के दौरान आईजी कश्मीर विजय कुमार द्वारा सीआरपीएफ की कार्यक्षमता पर प्रश्न चिन्ह लगाने के मामले में कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने सरकार से आईजी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने व उन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मामले की जांच कराने की मांग की है। एसासिएशन का मानना है कि किसी अधिकारी के बल के खिलाफ इस तरह के बयानों से बल की कार्यक्षमता पर प्रभाव पड़ता है और जवानों का हौंसला कमजोर होता है। हालांकि इस मिटिंग में डीजीपी कश्मीर भी मौजूद थे।
कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा इस तरह के वाहियात व गैर जिम्मेदाराना बयान की कड़े शब्दों में भर्त्सना की। एसोसिएशन ने साथ ही गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि उपरोक्त आईजी को तुरंत निलंबित कर जांच बैठाई जाए ताकि ये पता लगे कि किस विदेशी ताकतों के इशारे पर महान फोर्स सीआरपीएफ की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया गया है। जब जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी इस तरह से बयान करेंगे तो बल के जवानों पर इसका क्या असर होगा यह भी एक सोचनीय विषय है। इस पर सरकार को तुरंत ध्यान देना चाहिए। एक जिम्मेदार व बड़े अधिकारी द्वारा इस तरह की बेहुदा बातों के बाद ही कश्मीर घाटी में सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा बलों पर हमलों में तेजी आई है। ये उन सैंकड़ों शहीदों का अपमान है जिन्होंने प्रॉक्सी वार में देश के लिए कश्मीर में सुप्रीम शहादत दी है।
एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि महानिदेशालय सीआरपीएफ के जवाब से पूर्व अर्धसैनिक बलों के जवान व उनके परिवार संतुष्ट नहीं हैं। अतः माननीय गृह मंत्री अमित शाह से उपरोक्त आईजी के खिलाफ अनुशासनात्मक एवं ठोस कार्यवाही की मांग करते है ताकि भविष्य में इस तरह की गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी कोई ओर अधिकारी ना कर सके जिससे कि जवानों के मनोबल पर असर पड़े।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox