बहादुरगढ़/उमा सक्सेना/- रविवार का दिन बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के लिए यादगार साबित हुआ, जब देश के तीन बड़े शहरों गुरुग्राम, दिल्ली और जयपुर में आयोजित प्रमुख मैराथन प्रतियोगिताओं में ग्रुप के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। अलग-अलग श्रेणियों में भाग लेते हुए धावकों ने न सिर्फ पोडियम स्थान हासिल किए बल्कि कई प्रतिभागियों ने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय भी दर्ज किए, जिससे बहादुरगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका
गुरुग्राम वन रेस हाफ मैराथन में बीआरजी के खिलाड़ियों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। 5 किलोमीटर दौड़ में आर.के. मोर ने दूसरा स्थान, संजू सैनी ने तीसरा और विजेंदर ने भी दूसरा स्थान हासिल कर टीम की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। 10 किलोमीटर वर्ग में नरेंद्र जांगड़ा ने शानदार दौड़ लगाते हुए पहला स्थान अपने नाम किया। वहीं 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में सनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और दिनेश ने ओवरऑल तीसरे स्थान पर फिनिश कर टीम को गौरवान्वित किया।

दिल्ली नेवी मैराथन में दिखा जोश
दिल्ली में आयोजित इंडियन नेवी मैराथन में भी बीआरजी के धावकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कुलवंत, नवनीत सिंह, आकाश, प्रमोद भारद्वाज, आशीष, सत्यवान दागर, लक्ष्मण, राकेश, राकेश डाबस, किरण नरूला, भोजराज, गौरव, विजय वरुण, पुष्कर और रमाकांत समेत सभी प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पर्सनल बेस्ट टाइम हासिल किए। इस मैराथन में टीम ने अनुशासन और फिटनेस का शानदार उदाहरण पेश किया।

जयपुर मैराथन में भी रही अलग पहचान
एयू जयपुर मैराथन में करीब एक लाख धावकों की ऐतिहासिक भागीदारी के बीच बीआरजी की मौजूदगी खास रही। 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में शलभ खरे ने दूसरा स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं 42 किलोमीटर फुल मैराथन में दीपक छिल्लर ने पेसर की भूमिका निभाते हुए अन्य धावकों का मार्गदर्शन किया। डॉ. किरण छिल्लर ने भी 10 किलोमीटर रेस में पेसर बनकर प्रतिभागियों को सहयोग दिया।

फिटनेस को जन-आंदोलन बनाने का लक्ष्य
बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने कहा कि समूह का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अनुशासन और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्य देशभर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर बहादुरगढ़ और हरियाणा का नाम लगातार रोशन कर रहे हैं।


More Stories
कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की रोमांटिक फिल्म पर बड़ा अपडेट
विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल और तमिलनाडु में मतदान का महासंग्राम
चारधाम यात्रा पर प्रधानमंत्री की अपील: उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु अपनाएं पांच संकल्प
बाबा केदारनाथ के कपाट खुले, भक्ति में डूबा धाम; मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा
55+ वर्ग में महेश चंद ने 113 किलोमीटर की कठिन ट्रेल रन पूरी कर बनाया नया कीर्तिमान
अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या से सनसनी