राहुल गांधी ने दीपक को बताया ‘संविधान का सिपाही’, पुलिस हाई अलर्ट पर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-कोटद्वार विवाद ने पकड़ी रफ्तार

कोटद्वार/उत्तराखंड/उमा सक्सेना/-       कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित एक कपड़ों की दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दा बन गया है। मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता गया और अब इसमें राष्ट्रीय स्तर की राजनीति की भी एंट्री हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए मोहम्मद दीपक को ‘देश का हीरो’ बताया और कहा कि वे संविधान तथा इंसानियत की रक्षा के लिए खड़े हैं। उनके अनुसार दीपक नफरत के माहौल में भाईचारे की मिसाल हैं, जो समाज में सौहार्द बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि देश में विभाजनकारी ताकतें माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं, जिससे शांति और विकास दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

हंगामे के बाद प्रशासन सख्त, लगातार फ्लैग मार्च
दूसरी ओर, बजरंग दल कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन और हंगामे के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शहर में बीते दो दिनों से रात के समय फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। देहरादून और हरिद्वार समेत अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। दो प्लाटून पीएसी की तैनाती के साथ संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाकर बाहरी लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है।

पुराने विवाद से भड़की चिंगारी
जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी को दुकान संचालक और कुछ स्थानीय युवकों के बीच तीखी बहस हुई थी, जो बाद में झड़प में बदल गई। घटना से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गरमा गया। इसी के बाद विभिन्न संगठनों के लोग कोटद्वार पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर जांच जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।

दीपक की सुरक्षा को लेकर उठी मांग
मामले में नया मोड़ तब आया जब जमीअत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने डीजीपी को पत्र लिखकर दीपक कुमार की सुरक्षा की मांग की। संगठन का कहना है कि दीपक ने हिंसा रोकने और लोगों की मदद करने का प्रयास किया, जिसके चलते उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके जिम पर तोड़फोड़ की कोशिश की भी सूचना है। संगठन ने दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

माहौल संवेदनशील, पुलिस की अपील
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन शांति और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox