
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली पुलिस की ER-I, क्राइम ब्रांच ने ट्रक चोरी की वारदातों पर बड़ी चोट करते हुए दिल्ली गेट–चांदनी महल इलाके से दो शातिर ट्रक चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पूरी तरह सुनियोजित ऑपरेशन के तहत की गई, जिसमें तकनीकी विश्लेषण और सतत निगरानी की अहम भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी PS स्वरूप नगर में दर्ज ट्रक चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे थे। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी कई अन्य वाहन चोरी की वारदातों में भी संलिप्त रहे हैं। आरोपियों का नेटवर्क दिल्ली और आसपास के इलाकों में सक्रिय था, जो लंबे समय से पुलिस के रडार पर था।
क्राइम ब्रांच की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी और सटीक समय पर कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया। इस सफलता से ट्रक चोरी के मामलों में शामिल एक बड़े गिरोह तक पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है।
इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व इंस्पेक्टर आशीष शर्मा ने किया। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों ACP सुनील श्रीवास्तव एवं DCP श्री विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। पुलिस अधिकारियों ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए इसे संगठित वाहन चोरी के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया है।
फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा होगा।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत