दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दो शातिर ट्रक चोरों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दो शातिर ट्रक चोरों को किया गिरफ्तार

-सुनियोजित ऑपरेशन के तहत टीम ने की की कार्यवाई

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली पुलिस की ER-I, क्राइम ब्रांच ने ट्रक चोरी की वारदातों पर बड़ी चोट करते हुए दिल्ली गेट–चांदनी महल इलाके से दो शातिर ट्रक चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पूरी तरह सुनियोजित ऑपरेशन के तहत की गई, जिसमें तकनीकी विश्लेषण और सतत निगरानी की अहम भूमिका रही।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी PS स्वरूप नगर में दर्ज ट्रक चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे थे। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी कई अन्य वाहन चोरी की वारदातों में भी संलिप्त रहे हैं। आरोपियों का नेटवर्क दिल्ली और आसपास के इलाकों में सक्रिय था, जो लंबे समय से पुलिस के रडार पर था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी और सटीक समय पर कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया। इस सफलता से ट्रक चोरी के मामलों में शामिल एक बड़े गिरोह तक पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है।

इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व इंस्पेक्टर आशीष शर्मा ने किया। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों ACP सुनील श्रीवास्तव एवं DCP श्री विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। पुलिस अधिकारियों ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए इसे संगठित वाहन चोरी के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया है।

फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox