
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- मेट्रो के फेज-5 (A) में केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन को एक ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन के रूप में तब्दील किया जा रहा है। इससे लुटियंस दिल्ली में केंद्र सरकार के बड़े मंत्रालयों में काम करने वाले लाखों सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। डीएमआरसी के प्रिंसिपल एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल के मुताबिक, वर्तमान में केंद्रीय सचिवालय स्टेशन मेट्रो की येलो और वायलेट लाइन के बीच एक महत्वपूर्ण इंटरचेंज स्टेशन के रूप में काम कर रहा है।
Indraprastha तक बढ़ाया जाएगा नेटवर्क
सेंट्रल दिल्ली के अलग-अलग दफ्तरों में कार्यरत हजारों कर्मचारी प्रतिदिन इस स्टेशन का उपयोग करते हैं। अब फेज-5 (A) को मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय सचिवालय स्टेशन येलो लाइन और वायलेट लाइन के साथ-साथ मजेंटा लाइन से भी जुड़ जाएगा। सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर परियोजना के तहत फेज-5 में मजेंटा लाइन को रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक एक्सटेंड किया जाएगा और कर्तव्य पथ के आस-पास बने सभी कर्तव्य भवन मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।
Akshardham सहित 6 मेट्रो स्टेशन पर अपडेट
कर्तव्य पथ और आसपास के सभी नेटवर्क जुड़ने पर इस क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों और आगंतुकों को सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी। वहीं, DMRC यात्रियों की सुविधा के लिए ब्लू लाइन मेट्रो कॉरिडोर के कुछ स्टेशनों पर एस्केलेटर्स की मरम्मत का काम कर रही है। ऐसे में अक्षरधाम, मयूर विहार फेज-1, मयूर विहार एक्सटेंशन, न्यू अशोक न्यू नगर, नोएडा सेक्टर-15, 16 और 18 पर एस्केलेटर्स बंद रहेंगे।
क्या है मेट्रो का बड़ा प्लान?
मेट्रो फेज-5 में पूरे दिल्ली-एनसीआर में डीएमआरसी का प्लान 18 नए मेट्रो कॉरिडोर बनाने का है। डीएमआरसी उस ग्लोबल स्टैंडर्ड को ध्यान में रखते हुए आगे की प्लानिंग कर रही है, जिसमें हर शख्स को घर के 400 से 500 मीटर के दायरे में ही कोई मेट्रो स्टेशन मिल जाए। साथ ही नेटवर्क की सभी लाइनें एक दूसरे से इस तरह जुड़ी हो, जिससे शहर के किसी भी एक इलाके से दूसरे इलाके में आसानी से पहुंचा जा सके। फेज-5 के पहले चरण के 3 प्राथमिक कॉरिडोर को पहले ही सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। अब दूसरे चरण के 18 कॉरिडोर्स की मंजूरी लेने के लिए काम चल रहा है।





More Stories
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम