फैंस के साथ दीपिका पादुकोण ने मनाया 40वां जन्मदिन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फैंस के साथ दीपिका पादुकोण ने मनाया 40वां जन्मदिन

-न्यूयॉर्क रवाना होने से पहले केक काटा

मुंबई/उमा सक्सेना/-      बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने 40वें जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में फैंस के साथ सेलिब्रेट किया। नए साल के जश्न और अमेरिका रवाना होने से पहले दीपिका ने मुंबई में अपने चाहने वालों से मुलाकात की और उनके साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका मुस्कुराते हुए फैंस के बीच नजर आ रही हैं।

ग्रैटिट्यूड डे के जरिए जताया आभार
यह खास आयोजन दीपिका के ‘ग्रैटिट्यूड डे’ का हिस्सा था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के प्रति धन्यवाद और प्यार जाहिर किया। मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में आयोजित इस इवेंट में बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। दीपिका ने न सिर्फ केक काटा, बल्कि फैंस से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। अभिनेत्री का यह अंदाज फैंस को खूब भा रहा है।

सादगी और स्टाइल का दिखा खूबसूरत मेल
जन्मदिन के मौके पर दीपिका बेहद सादे लेकिन एलिगेंट लुक में नजर आईं। मरून रंग के को-ऑर्ड सेट में उनकी सादगी और स्टाइल दोनों ही चर्चा में रहे। फैंस के बीच घिरी दीपिका लगातार मुस्कुराती रहीं और केक काटने के बाद हाथ जोड़कर सभी का आभार व्यक्त किया।

रणवीर सिंह के साथ अमेरिका रवाना
मुंबई में फैंस के साथ जन्मदिन मनाने के बाद दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ अमेरिका के लिए रवाना हो गईं। खबरों के मुताबिक, कपल ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन न्यूयॉर्क में किया और दीपिका अपना 40वां जन्मदिन भी वहीं मना रही हैं। दीपिका-रणवीर की जोड़ी हमेशा से फैंस की पसंदीदा रही है और उनकी यह ट्रिप भी सुर्खियों में बनी हुई है।

वर्कफ्रंट पर भी खास रहेगा आने वाला साल
काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण के लिए आने वाला साल बेहद अहम होने वाला है। वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उत्साह है और माना जा रहा है कि दीपिका के जन्मदिन के मौके पर उनके किरदार से जुड़ी कोई खास झलक सामने आ सकती है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox