अमेरिका/उमा सक्सेना/- रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में प्रयास जारी हैं, लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में बयान दिया कि सहमति बनाना आसान काम नहीं है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के रूस दौरे के दौरान मॉस्को में पांच घंटे लंबी बैठक हुई, जिसमें जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ ने रूस के उच्च अधिकारियों से वार्ता की।
बैठक में रूस की ओर से पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव और विशेष दूत किरिल दिमित्रिव शामिल हुए। बैठक के बाद पुतिन ने कहा कि यह बातचीत जरूरी और महत्वपूर्ण थी, लेकिन इसे आसान नहीं कहा जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि कई प्रस्तावों पर क्रेमलिन सहमत नहीं है।
बैठक में 28-सूत्रीय शांति प्रस्ताव पर चर्चा हुई, जिसे अमेरिका ने पहले यूक्रेन और यूरोपीय देशों के विरोध के बाद संशोधित किया था। यूरी उशाकोव ने बताया कि कुछ बिंदुओं पर रूस सहमत है, जबकि कुछ प्रस्ताव स्वीकार्य नहीं हैं। इसी तरह, यूक्रेन ने भी कई मुद्दों पर आपत्ति जताई है और कुछ पर सहमति जताई है। पुतिन ने बैठक के बाद कहा कि यह एक मुश्किल काम है, लेकिन आवश्यक था।
इसके अलावा, पुतिन ने यूरोप को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि रूस यूरोप के साथ जंग नहीं चाहता, लेकिन यदि यूरोप युद्ध शुरू करना चाहता है तो रूस पूरी तरह तैयार है। पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर युद्ध शुरू होता है, तो ऐसी स्थिति बन सकती है जिसमें बातचीत करना असंभव हो जाएगा।
अमेरिकी ट्रंप प्रशासन की पहल के तहत रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की कोशिशें तेज हुई हैं, लेकिन ‘रेड लाइन्स’ और शर्तों पर दोनों पक्षों में अभी भी कड़ा विरोध है।


More Stories
दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज़, 30 हजार खिलाड़ियों को मिलेगा मंच
हरियाणा में सियासी हलचल, सांसद कुमारी सैलजा ने सीएम सैनी को भेजा मांगों से भरा पत्र
Assam: पीएम मोदी ने बढ़ाई वायुसेना की ताकत, शुरू हुई पहली आपात लैंडिंग सुविधा
द्वारका में योजनाबद्ध कैश बैग स्नैचिंग का पर्दाफाश, मामा-भांजे समेत तीन गिरफ्तार
सराय रोहिल्ला में दिनदहाड़े 60 लाख की लूट का खुलासा
दिल्ली में तेज रफ्तार बनी काल, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत