यूक्रेन युद्ध पर पुतिन का बयान: बातचीत जरूरी लेकिन मुश्किल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-पांच घंटे लंबी बैठक के बाद रूस ने जताई शांति प्रस्तावों पर असहमति

अमेरिका/उमा सक्सेना/-   रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में प्रयास जारी हैं, लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में बयान दिया कि सहमति बनाना आसान काम नहीं है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के रूस दौरे के दौरान मॉस्को में पांच घंटे लंबी बैठक हुई, जिसमें जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ ने रूस के उच्च अधिकारियों से वार्ता की। 

बैठक में रूस की ओर से पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव और विशेष दूत किरिल दिमित्रिव शामिल हुए। बैठक के बाद पुतिन ने कहा कि यह बातचीत जरूरी और महत्वपूर्ण थी, लेकिन इसे आसान नहीं कहा जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि कई प्रस्तावों पर क्रेमलिन सहमत नहीं है।

बैठक में 28-सूत्रीय शांति प्रस्ताव पर चर्चा हुई, जिसे अमेरिका ने पहले यूक्रेन और यूरोपीय देशों के विरोध के बाद संशोधित किया था। यूरी उशाकोव ने बताया कि कुछ बिंदुओं पर रूस सहमत है, जबकि कुछ प्रस्ताव स्वीकार्य नहीं हैं। इसी तरह, यूक्रेन ने भी कई मुद्दों पर आपत्ति जताई है और कुछ पर सहमति जताई है। पुतिन ने बैठक के बाद कहा कि यह एक मुश्किल काम है, लेकिन आवश्यक था।

इसके अलावा, पुतिन ने यूरोप को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि रूस यूरोप के साथ जंग नहीं चाहता, लेकिन यदि यूरोप युद्ध शुरू करना चाहता है तो रूस पूरी तरह तैयार है। पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर युद्ध शुरू होता है, तो ऐसी स्थिति बन सकती है जिसमें बातचीत करना असंभव हो जाएगा। 

अमेरिकी ट्रंप प्रशासन की पहल के तहत रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की कोशिशें तेज हुई हैं, लेकिन ‘रेड लाइन्स’ और शर्तों पर दोनों पक्षों में अभी भी कड़ा विरोध है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox