रायपुर/उमा सक्सेना/- 25 नवंबर 2025: छत्तीसगढ़ में सर्व 100गवां सतनामी समाज और गुरुद्वारा धर्म सभा संसद समिति द्वारा आयोजित जनसभा और पदयात्रा को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पूर्ण समर्थन दिया। इस आयोजन में नवीन विधानसभा भवन का नाम प्रदेश की प्रथम महिला सांसद पूज्यनीय मिनीमाता जी के नाम करने की मांग उठाई गई।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि मिनीमाता जी केवल एक सांसद नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान की प्रतीक हैं। उनके नाम पर भवन का नामकरण राज्य की गौरवशाली विरासत, महिला सशक्तिकरण और सतनामी समाज के प्रति न्याय का प्रतीक होगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि इस मांग को जल्द से जल्द स्वीकार किया जाए।

जनसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र बंजारे, नवीन अग्रवाल और गौरव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने इस मांग के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की। नेताओं ने कहा कि यह कदम न केवल सतनामी समाज के लिए गर्व का अवसर है, बल्कि राज्य में सामाजिक समानता और महिला सशक्तिकरण को भी मजबूती देगा।
जनता कांग्रेस (जे) ने पूरे उत्साह के साथ इस आंदोलन में भाग लिया और सरकार तक इस ऐतिहासिक मांग को पहुँचाने के लिए अपनी सक्रियता जारी रखने की बात कही।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा