जनता कांग्रेस ने मिनीमाता के नाम पर विधानसभा भवन के नामकरण का किया समर्थन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जनता कांग्रेस ने मिनीमाता के नाम पर विधानसभा भवन के नामकरण का किया समर्थन

रायपुर/उमा सक्सेना/-   25 नवंबर 2025: छत्तीसगढ़ में सर्व 100गवां सतनामी समाज और गुरुद्वारा धर्म सभा संसद समिति द्वारा आयोजित जनसभा और पदयात्रा को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पूर्ण समर्थन दिया। इस आयोजन में नवीन विधानसभा भवन का नाम प्रदेश की प्रथम महिला सांसद पूज्यनीय मिनीमाता जी के नाम करने की मांग उठाई गई।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि मिनीमाता जी केवल एक सांसद नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान की प्रतीक हैं। उनके नाम पर भवन का नामकरण राज्य की गौरवशाली विरासत, महिला सशक्तिकरण और सतनामी समाज के प्रति न्याय का प्रतीक होगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि इस मांग को जल्द से जल्द स्वीकार किया जाए।

जनसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र बंजारे, नवीन अग्रवाल और गौरव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने इस मांग के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की। नेताओं ने कहा कि यह कदम न केवल सतनामी समाज के लिए गर्व का अवसर है, बल्कि राज्य में सामाजिक समानता और महिला सशक्तिकरण को भी मजबूती देगा।

जनता कांग्रेस (जे) ने पूरे उत्साह के साथ इस आंदोलन में भाग लिया और सरकार तक इस ऐतिहासिक मांग को पहुँचाने के लिए अपनी सक्रियता जारी रखने की बात कही।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox