दिल्ली एयरपोर्ट पर इथियोपिया के ज्वालामुखी के बाद उड़ानों में बड़ा असर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-कई फ्लाइट्स रद्द और लेट

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   इथियोपिया में हेली गुब्बी ज्वालामुखी फटने के बाद निकली राख के गुबार के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को उड़ानों में भारी असर देखा गया। राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 1 से 6 बजे के बीच सात इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जबकि 12 से अधिक विदेशी उड़ानों में देरी हुई। 

एयर इंडिया ने सोमवार से ही 13 फ्लाइट्स कैंसिल कर चुकी थी। अधिकारियों के अनुसार, ज्वालामुखी की राख पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रही है, जिससे हवाई जहाजों के संचालन पर खतरा उत्पन्न हो रहा है।

ज्वालामुखी की राख का खतरा
ज्वालामुखी की राख हवाई जहाज के इंजन के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है। यह इंजन की कार्यप्रणाली को बाधित कर सकती है, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, यह हवा की गुणवत्ता को प्रभावित करती है और आंखों व श्वसन तंत्र के लिए हानिकारक हो सकती है। ऐसे में उड़ानों को रद्द करना या विलंबित करना सुरक्षा के लिए अनिवार्य उपाय माना गया।

यात्रियों के लिए सुझाव
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति के बारे में संबंधित एयरलाइनों से नियमित रूप से जानकारी लेते रहें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें। अधिकारियों ने इस अप्रत्याशित स्थिति से हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया।

इस घटना ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया कि प्राकृतिक आपदाएँ और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली घटनाएँ सीधे हवाई परिवहन और यात्री सुरक्षा को प्रभावित कर सकती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox