उत्तराखंड सरकार ने शर्तों के साथ खोली प्रदेश की सीमाऐं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तराखंड सरकार ने शर्तों के साथ खोली प्रदेश की सीमाऐं

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अगर आप उत्तराखण्ड आ रहे हैं तो आपको अपनी कोरोना रिपोर्ट साथ लेकर आणि होगी. और रिपोर्ट निगेटिव हुई तो ही घूम पाएंगे।
                              उत्तराखंड में. अब बाहर से आने वाले पर्यटकों को अपनी कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी।  कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही वे प्रदेश में घूम पाएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को कोरोना निगेटिव होने की रिपोर्ट दिखानी होगी,इसके लिए उनका 48 घंटे पहले का कोरोना टेस्ट नेगेटिव होना चाहिए।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अनलॉक-दो में राज्य में काफी सहूलियतें दी जा रही हैं। प्रदेशवासियों के लिए चार धाम यात्रा खोल दी गई है। सरकार का जोर होटल व्यवसाय को गति देने पर है। ऐसे में पर्यटक प्रदेश में आकर होटल में ठहर सकेंगे। उसके बाद ही उन्हें प्रदेश में घूमने की अनुमति दी जाएगी। पर्यटक प्रदेश के होटलों में भी ठहर सकेंगे, मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट देखते हुए सभी चीजों का आकलन किया जा रहा है। इस महामारी के कारण सामाजिक, आर्थिक व मानसिक दिक्कतें उत्पन्न हुई हैं। सभी को इसका सतर्कता से सामना करना होगा। राज्य में आने वालों की सतत जांच की जा रही है। उनकी ट्रेवल हिस्ट्री देखी जा रही है। लेकिन इसके लिए भी उन्हें कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट दिखानी होगी।सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि अनलॉक-2 में राज्य में काफी सहूलियतें दी जा रही हैं। वहीँ आज 1  जुलाई से  प्रदेशवासियों के लिए चारधाम यात्रा खोल दी गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox