देश में बुधवार कों कोरोना के 18,653 नये केस आये सामने, 507 लोगों की हुई मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में बुधवार कों कोरोना के 18,653 नये केस आये सामने, 507 लोगों की हुई मौत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/– देश में बुधवार को कोविड-19 के 18653 नये केस सामने आये है। जबकि एक दिन में 507 लोगों की मौत भी हुई है। जिसकारण मृतकों की संख्या बढ़कर 17,400 हो गई है। वहीं लगातार बढ़ रहे नये मामलों से देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,85,493 हो गए हैं।
                             केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब 2,20,114 लोगों का इलाज चल रहा है और 3,47,978 लोग ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि श्अभी मरीजों के ठीक होने की दर 59.43 प्रतिशत है।’ कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 507 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 245 मामले महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद दिल्ली में 62, तमिलनाडु में 60, उत्तर प्रदेश में 25, कर्नाटक में 20, गुजरात के 19, पश्चिम बंगाल में 15, मध्यप्रदेश तथा राजस्थान के आठ-आठ, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के सात-सात, जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब के छह-छह, बिहार के पांच, हरियाणा के चार, केरल, ओडिशा, पुदुचेरी तथा उत्तराखंड में दो-दो और असम तथा हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
                                 महाराष्ट्र और दिल्ली के पिछले दिनों के आंकड़ों का मिलान करने के बाद जारी किए गए नए आंकड़ों की वजह से 17 जून को कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 2,003 बताई गई थी। इन आंकड़ों में उन लोगों को शामिल किया गया था, जिनकी मौत का कारण पहले कोविड-19 नहीं बताया गया था। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 30 जून तक 88,26, 585 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 2,17,931 लोगों की जांच मंगलवार को की गई थी। कोविड-19 से अभी तक 17,400 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 7,855 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 2,742, गुजरात में 1,846, तमिलनाडु में 1,201, उत्तर प्रदेश में 697, पश्चिम बंगाल में 668, मध्य प्रदेश में 572, राजस्थान में 413 और तेलंगाना में 260 लोगों की मौत हुई। कर्नाटक में कोविड-19 से 246, हरियाणा में 236, आंध्र प्रदेश में 187, पंजाब में 144, जम्मू कश्मीर में 101, बिहार में 67, उत्तराखंड में 41, ओडिशा में 25 और केरल में 24 लोगों ने जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से झारखंड में 15, छत्तीसगढ़ में 13, असम और पुडुचेरी में 12-12 , हिमाचल प्रदेश में 10, चंडीगढ़ में छह, गोवा में तीन और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय की वेबसाइव के मुताबिक, जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही कोई बीमारी थी।
                       मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 1,74,761 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 90,167, दिल्ली में 87,360, गुजरात में 32,557, उत्तर प्रदेश में 23,492, पश्चिम बंगाल में 18,559 और राजस्थान में 18,014 मामले सामने आए। तेलंगाना में 16,339 , कर्नाटक में 15,242, आंध्र प्रदेश में 14,595, हरियाणा में 14,548 और मध्यप्रदेश में 13,593 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बिहार में संक्रमण के मामले बढ़कर 10,043, असम में 8,227, जम्मू-कश्मीर में 7,497 और ओडिशा में 7,065 हो गए। पंजाब में अब तक संक्रमण के 5,568 जबकि केरल में 4,442 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,881, छत्तीसगढ़ में 2,860 , झारखंड में 2,490, त्रिपुरा में 1,388 , गोवा में 1,315 , मणिपुर में 1,234, लद्दाख में 973 और हिमाचल प्रदेश में 953 मरीज है। पुदुचेरी में संक्रमण के 714, नगालैंड में 459, चंडीगढ़ में 440, तथा दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव में 213 मामले सामने आए हैं। अरुणाचल प्रदेश में 191, मिजोरम में 160, अंडमान-निकोबार द्वीप में 97, सिक्किम में 89 जबकि मेघालय में 52 लोग संक्रमित मिले हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox