बिहार/उमा सक्सेना/- बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 10वीं बार सत्ता में वापसी तय है। परिणाम स्पष्ट होते ही मुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल बढ़ गई। शुक्रवार देर शाम से जदयू और भाजपा नेताओं का सिलसिला सीएम आवास पर जारी रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर नीतीश को बधाई दी और नई पारी की शुभकामनाएँ दीं।
शनिवार सुबह राजनीतिक गतिविधियाँ और तेज हो गईं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे और उन्हें जीत की बधाई दी। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने नई सरकार की रूपरेखा, मंत्रिमंडल गठन और गठबंधन की प्राथमिकताओं पर चर्चा की।
राजनीतिक विश्लेषक इस मुलाकात को एनडीए में बढ़ती एकजुटता और मजबूत तालमेल की दिशा में अहम कदम मान रहे हैं।
जदयू और भाजपा के नेताओं की लगातार बैठकों से स्पष्ट संकेत मिलता है कि नई सरकार के गठन पर तेज़ी से मंथन हो रहा है।
विभागों के बंटवारे से लेकर सरकार की आगामी नीति दिशाओं पर भी प्रारंभिक चर्चा शुरू हो चुकी है। नीतीश कुमार की यह पारी बिहार की राजनीति में नया अध्याय जोड़ने वाली मानी जा रही है।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार