नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- दिल्ली के नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दिचाऊं कलां वार्ड 128 में नगर निगम उपचुनाव के लिए भाजपा ने विजय संकल्प के साथ हवन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेखा रानी शोक़ीन के कार्यालय से हुआ, जिसमें लक्ष्मी नगर से विधायक एवं दिल्ली भाजपा के चीफ़ व्हिप श्री अभय वर्मा जी और सह प्रभारी श्री विपिन बिहारी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भर दिया।

हवन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पवित्र अग्नि में विजय का संकल्प लिया और जोरदार नारों के साथ मनोबल बढ़ाया —
“कमल खिलेगा, विकास जीतेगा!”
“दिचाऊं कलां वार्ड में भाजपा, हर दिल में विश्वास!”

कार्यक्रम ने न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाया बल्कि वार्डवासियों के बीच पार्टी के प्रति विश्वास और समर्थन को भी मजबूत किया। उपस्थित सभी लोगों ने रेखा रानी जी के लिए आशीर्वाद व्यक्त किया और नगर निगम उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने एकजुटता, जोश और लोकतांत्रिक भागीदारी का प्रतीक बनकर दिचाऊं कलां में भाजपा की मजबूत उपस्थिति को दिखाया।


More Stories
कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की रोमांटिक फिल्म पर बड़ा अपडेट
विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल और तमिलनाडु में मतदान का महासंग्राम
चारधाम यात्रा पर प्रधानमंत्री की अपील: उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु अपनाएं पांच संकल्प
बाबा केदारनाथ के कपाट खुले, भक्ति में डूबा धाम; मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा
55+ वर्ग में महेश चंद ने 113 किलोमीटर की कठिन ट्रेल रन पूरी कर बनाया नया कीर्तिमान
अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या से सनसनी