दिचाऊं कलां वार्ड 128 में भाजपा का विजय संकल्प हवन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-     दिल्ली के नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दिचाऊं कलां वार्ड 128 में नगर निगम उपचुनाव के लिए भाजपा ने विजय संकल्प के साथ हवन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेखा रानी शोक़ीन के कार्यालय से हुआ, जिसमें लक्ष्मी नगर से विधायक एवं दिल्ली भाजपा के चीफ़ व्हिप श्री अभय वर्मा जी और सह प्रभारी श्री विपिन बिहारी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भर दिया।

हवन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पवित्र अग्नि में विजय का संकल्प लिया और जोरदार नारों के साथ मनोबल बढ़ाया —
“कमल खिलेगा, विकास जीतेगा!”
“दिचाऊं कलां वार्ड में भाजपा, हर दिल में विश्वास!”

कार्यक्रम ने न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाया बल्कि वार्डवासियों के बीच पार्टी के प्रति विश्वास और समर्थन को भी मजबूत किया। उपस्थित सभी लोगों ने रेखा रानी जी के लिए आशीर्वाद व्यक्त किया और नगर निगम उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने एकजुटता, जोश और लोकतांत्रिक भागीदारी का प्रतीक बनकर दिचाऊं कलां में भाजपा की मजबूत उपस्थिति को दिखाया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox