नजफगढ़ बना छावनी, रात-दिन सड़कों पर गश्त कर रही पुलिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ बना छावनी, रात-दिन सड़कों पर गश्त कर रही पुलिस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में बढ़ते अपराधों को देखते हुए डीसीपी एंटो अलफोंस ने नजफगढ़ में व्यापारियों व आम जन की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करते हुए नजफगढ़ को एक तरह से छावनी बना दिया है। नजफगढ़ में सुरक्षा की दृष्टि से फिरनी व आसपास के चैराहों व बाजार में 7 नई सुरक्षा चैकियों बनाई गई है। नजफगढ़ एसएचओ स्वयं गश्त व जांच की कमान संभाले हुए है ताकि सुरक्षा में कोई चूक न रह जाये।
                                  नजफगढ़ में दिन रात-दिन बजते पुलिस के सायरन व पुलिस की बाईक गश्त इस बात को प्रमाणित कर रही है कि अब नजफगढ़ में पुलिस कोई भी वारदात नही होने देगी और अपराधी भी वारदात करने से पहले दस बार सोचेंगे। यहां बता दें कि जून में नजफगढ़ में करीब पांच वारदात हुई जिनमें दो वारदात ज्वैलरी शोरूमों पर गोली चलाने की है और तीन वारदात व्यापारियों से दिन दहाड़े पैसे लूटने की है जिसे देखते हुए डीसीपी द्वारका ने नजफगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और जिले के बाईक स्टाफ को नजफगढ़ में गश्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नजफगढ़ एसीपी विजय सिंह ने बताया कि नजफगढ में पिछले महीने हुई वारदातों पर संज्ञान लेते हुए यह कार्यवाही की गई हैं। इसमें पुलिस ने सात नई चैकियां बनाई है जहां से हर गतिविधि पर पुलिस के जवान व अधिकारी नजर रखते हैं। इन चैकियों में रात-दिन पुलिस के जवान हथियारों के साथ तैनात रहते है और संदिग्ध गतिविधियों की जांच भी करते है। सभी चैकियों को वाकी-टाकी से व थाने से जोड़ा गया है ताकि अगर कोई भी वारदात होती है तो सभी अधिकारी व पुलिसकर्मी सावधान हो जाये और अपराधियों को वहां से निकलने न दे। वहीं एसएचओ सुनील मित्तल ने बताया कि अधिकारियों के निर्देशानुसार सुरक्षा के सभी पुख्ता प्रबंध किये गयें है। अब कोई भी अपराधी क्षेत्र में वारदात करने की हिम्मत नही जुटा पायेगा। उन्होने बताया कि वह स्वयं गश्त व जांच कार्यों की कमान संभालंे हुए है और हर गतिविधि पर उनकी नजर होती है। देखा जाये तो जैसे पुलिस का बाईक दस्ता व सीआरपीएफ के जवान बाजार व फिरनी पर गश्त कर रहे है उससे अब व्यापारियों में भी विश्वास बढ़ा है और आम जन भी अपने आपकों को सुरक्षित महसूस कर रहा है। अब देखना यह है कि क्या सच में अपराधी अब वारदात की हिम्मत नही कर पायेंगे या फिर पुलिस को चुनौति देकर वारदात को अंजाम देंगे।
                             हालांकि नजफगढ़ में ज्वैलरी शोरूमों पर चलाई गई गोलियों के मामले में स्पेशल स्टाफ ने झज्जर से एक आरोपी को पकड़ा है और नजफगढ़ पुलिस ने भी जेल से सचिन भांजा को ट्रांजिट वारंट पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी भी कुछ आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर ही बने हुए है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox