लड्डू बांटते PM मोदी का भारतीय महिला टीम से मज़ेदार सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-वनडे विश्व कप विजेता भारतीय टीम से पीएम मोदी की मुलाकात

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महिला वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो गुरुवार को पीएम मोदी के आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल से साझा किया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में पीएम मोदी टीम की हर खिलाड़ी से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत करते दिखे। उन्होंने खिलाड़ियों को लड्डू बांटे, उनसे मज़ाकिया अंदाज़ में बातें कीं और माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया।

“अभी तो टीम वाले खाने से रोकेंगे तो नहीं?”

वीडियो के अंत में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को लड्डू खिलाते हुए दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को बुलाया और मुस्कुराते हुए पूछा —

“अभी तो टीम वाले खाने से रोकेंगे तो नहीं?”

इस पर स्मृति मंधाना ने मज़ाक में कहा — “पहली बार खा रहे हैं मिठाई।”
इस पर प्रधानमंत्री ने हंसते हुए जवाब दिया — “आप सभी के लिए भेल आई है।”
स्मृति ने तुरंत कहा, “भेल बहुत पसंद है।”
मोदी ने फिर कहा, “दीप्ति के लिए पनीर है, भिंडी के साथ नहीं।”
यह सुनकर पूरी टीम हंसी से गूंज उठी।

खिलाड़ियों से हल्की-फुल्की बातचीत और हास्य का तड़का
पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से न केवल मज़ाक किया बल्कि उनके अनुभव भी सुने।
जब स्नेह राणा ने कहा कि “महत्वपूर्ण मैच से पहले नींद नहीं आती,” तो पीएम ने हंसते हुए तुलना की —

“परीक्षा में जाने वाले बच्चों का भी यही हाल है।”

इस पर सभी खिलाड़ी मुस्कुरा उठीं। इसके बाद स्मृति मंधाना ने पीएम मोदी से पूछा —

“आपको इतना सबकुछ याद कैसे रहता है?”
इस पर मोदी ने जवाब दिया — “मैं वर्तमान में जीता हूं।”

उनके इस जवाब पर पूरी टीम ने तालियां बजाईं और मुस्कुराई।

प्रतिका के लिए पीएम मोदी का स्नेह
मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ भोजन भी साझा किया। जब प्रतिका खाने में कुछ लेने में झिझक रहीं थीं, तो पीएम खुद उनके पास पहुंचे और कहा —

“आपको कोई कुछ दे नहीं रहा न? क्या पसंद है आपको?”
उन्होंने एक डिश उठाकर प्रतिका को खुद परोसी और मुस्कुराते हुए कहा —
“देखिए, मैं दे रहा हूं, लेकिन ये आपको पसंद है कि नहीं?”

टीम ने एक स्वर में कहा — “पसंद है!”
यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
प्रधानमंत्री और महिला टीम के बीच यह बातचीत और हल्का-फुल्का माहौल सोशल मीडिया पर लोगों को खूब भा रहा है।
वीडियो के कई हिस्से वायरल हो रहे हैं और नेटिज़न्स पीएम मोदी के सहज स्वभाव और खिलाड़ियों से अपनापन भरे व्यवहार की जमकर सराहना कर रहे हैं।

सम्मान और प्रेरणा का पल
पीएम मोदी ने भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत की सराहना करते हुए कहा कि “यह सिर्फ क्रिकेट की जीत नहीं, बल्कि हर भारतीय के गर्व का क्षण है।”
उन्होंने टीम के कोच, स्टाफ और बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनहास को भी बधाई दी और कहा कि यह सफलता “नई पीढ़ी की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox