महिलाओं को सम्मोहित कर गहने लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिलाओं को सम्मोहित कर गहने लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मोहन गार्डन पुलिस ने एक नशाखोर को पकड़ा है जो अपने नशे की लत को पूरी करने के लिए महिलाओं को सम्मोहित कर गहने लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस टीम ने महिलाओं की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनगार्डन में एक महिला के गहने लूटने वाले आरोपी गगन भारती पब्लिक स्कूल के पास आ रहे है। जिस पर पुलिस ने जाल बिछाते हुए एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस का कहना है कि हालांकि महिला ने इसकी कोई शिकायत दर्ज नही कराई है लेकिन उसने आरोपी को पहचान जरूर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान विष्णु पुत्र नत्थुलाल कैलाश नगर कालोनी पलवल हरियाणा के रूप में की है। आरोपी का रवि नाम का एक साथी और बताया जा रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कम पढ़ा लिखा है। लेकिन कई राज्यों में महिलाओं को सम्मोहित कर उनके गहने लूट चुका है। आरोपी नशे का आदि है और अपनी नशे की लत को पूरी करने के लिए वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के न्यायायिक रिमांड पर लिया है। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और वारदातों का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox