बिंदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चाकू लहराते युवक को धर दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिंदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चाकू लहराते युवक को धर दबोचा

-बिंदापुर थाना पुलिस की सतर्कता से नशेड़ी युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली/द्वारका/उमा सक्सेना/-    दिल्ली के द्वारका जिले के बिंदापुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की। युवक के पास से पुलिस को एक बटन से खुलने वाला अवैध चाकू और दो चोरी के मोबाइल फोन मिले हैं। आरोपी की पहचान दिलशेर उर्फ भूरे (20 वर्ष), निवासी झुग्गी-झोपड़ी कॉलोनी, पankha रोड, उत्तम नगर के रूप में हुई है।

रात की गश्त में मिली सफलता
11 और 12 अक्टूबर की दरम्यानी रात करीब 10 बजे पुलिस कर्मी हेड कॉन्स्टेबल मोहित, कांस्टेबल राहुल और कांस्टेबल परविंदर क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें एक युवक संदिग्ध रूप से चाकू लहराते दिखाई दिया। सतर्कता दिखाते हुए पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई कर उसे काबू में कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से बटनदार चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

नशे की लत ने बनाया अपराधी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए मोबाइल चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने बताया कि वह क्षेत्र में घूमकर मौका मिलते ही मोबाइल छीन लेता था। पुलिस ने बरामद चाकू और मोबाइल को जब्त कर लिया है।

तीन केसों का हुआ खुलासा
आरोपी की गिरफ्तारी से अब तक तीन चोरी और लूट के मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी के खिलाफ बिंदापुर थाने में FIR संख्या 634/2025 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उससे पहले दर्ज तीन ई-एफआईआर भी सुलझाई गई हैं।

पुलिस टीम को सराहना
इस सफल कार्रवाई को इंस्पेक्टर गुलशन नागपाल (SHO, बिंदापुर) के नेतृत्व और एसीपी राजकुमार की देखरेख में अंजाम दिया गया। डीसीपी डॉ. अंकित सिंह (IPS) ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि द्वारका जिला पुलिस का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर अपराध को खत्म करना और लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox