“समोसे खाते पुलिसकर्मी की गाड़ी का चालान – नजफगढ़ में पुलिस पर पुलिस की कार्रवाई!”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“समोसे खाते पुलिसकर्मी की गाड़ी का चालान – नजफगढ़ में पुलिस पर पुलिस की कार्रवाई!”

नई दिल्ली/नजफगढ़/उमा सक्सेना/-  दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने खुद अपनी ही टीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस की टीम त्योहारों को लेकर सड़कों पर गश्त कर रही थी, तभी नजर पड़ी कुछ पुलिसकर्मियों पर जो ड्यूटी के दौरान लापरवाही करते दिखाई दिए। 

बताया जा रहा है कि नजफगढ़ में ट्रैफिक जोन ऑफिसर सतीश कुमार ट्रैफिक बूथ के अंदर बैठे थे और बाहर दो गाड़ियां खड़ी थीं, इन गाड़ियों के शीशों पर काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) चढ़ी हुई थी, जो नियमों के सख्त उल्लंघन में आती है। जांच के दौरान यह सामने आया कि इनमें से एक गाड़ी एक सहायक एएसआई (Assistant Sub Inspector) की थी, जबकि दूसरी ट्रैफिक पुलिस ZO की ही थी। 

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को 66 डीपी एक्ट के तहत ज़ब्त कर लिया।

वरिष्ठ अधिकारियों की प्रतिक्रिया
डीसीपी अंकित सिंह की अगुवाई में एसीपी महेश नारायण ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस कर्मियों को जनता की सेवा और यातायात व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए, न कि खुद नियम तोड़ने में शामिल होना चाहिए। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि आगे ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox