दिल्ली में एक दिन में आये कोरोना के 3460 नए केस, 63 मौतें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में एक दिन में आये कोरोना के 3460 नए केस, 63 मौतें

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते लगातार चैथे दिन भी कोरोना के संक्रमितों की संख्या तीन हजार से ज्यादा रही। बीते 24 घंटों में 3460 नए केस आए और 63 मरीजों की मौत हो गई। वहीं विभिन्न अस्पतालों से 2326 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। उधर दिल्ली में अब रोजाना कोरोना जांच का मामला भी बढ़ कर 20 हजार को पार कर गया है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 77,240 हो गई है, जबकि 2492 की मौत हो चुकी है। विभिन्न कोविड अस्पतालों में 13,411 मरीजों को भर्ती करने की क्षमता है। इस समय 6221 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर में 1,504 और हेल्थ सेंटर मेें 223 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें हेल्थ सेंटर में 344 और कोविड केयर सेंटर में 5,909 मरीजों को रखने की क्षमता है। दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर अब 24,166 लोगों की जांच की जा रही है। वहीं, 16249 मरीज इस समय होम आइसोलेशन में है।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में आज 21,144 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें 3460 संक्रमित मिले। यानी, शुक्रवार को कोरोना संक्रमण दर 6.5 फीसदी रही। दिल्ली में कुल संक्रमित 77,240 है जिनमें 27,657 एक्टिव केस है और 47,091 मरीज ठीक हो चुके है। वहीं अभी तक कोरोना से 2,492 मरीजों की मौत हो चुकी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox