दिल्ली में आज शुरू होगा सीरो सर्वे, गृहमंत्रालय ने दी जानकारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में आज शुरू होगा सीरो सर्वे, गृहमंत्रालय ने दी जानकारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना वायरस के फैलाव का पता लगाने के लिए शनिवार से सीरोलॉजिकल सर्वे की शुरुआत होगी। शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 20 हजार लोगों में एंटीबॉडी की जांच की जाएगी।
महज आधे घंटे में खून की जांच के आधार पर यह पता चल जाएगा कि व्यक्ति में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी है अथवा नहीं। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि अगर एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण की चपेट में आता है और उसमें किसी भी प्रकार का लक्षण नहीं होता, तो पांच से सात दिन में उसके शरीर में एंटीबॉडी बनना शुरू हो जाती हैं। इन्हीं एंटीबॉडी की जांच करके यह पता लगाया जा सकता है कि उक्त व्यक्ति को कोरोना हुआ था या नहीं। ऐसा होने से यह भी साबित हो जाएगा कि दिल्ली में कौन-कौन से ऐसे इलाके और कितनी आबादी ऐसी है जहां लोगों को संक्रमण हुआ और वह ठीक भी हो गए।
गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशों के अनुसार, पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक में दिल्ली में सीरोलॉजिकल सर्वे पर चर्चा की गई थी। यह सर्वे एनसीडीसी और दिल्ली सरकार संयुक्त रूप से करेंगे। मंत्रालय के अनुसार, सर्वेक्षण 27 जून से शुरू होगा। इस बाबत सभी संबंधित सर्वेक्षण टीमों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। आरोग्य सेतु और इतिहास मोबाइल एप की मदद लेते हुए टीमें सर्वे करेंगी।
लेकिन सूत्रों की माने तो दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि 21 जून की बैठक में गृह मंत्रालय ने दिल्ली के हर घर की स्क्रीनिंग और सर्वे के मास्टर प्लान का प्रस्ताव दिया था। सर्वे प्लान के लिए केंद्र ने भरोसा दिया था कि मास्टर प्लान में गृह मंत्रालय के पास दस दिन की रणनीति है, लेकिन दिल्ली सरकार पिछले एक हफ्ते से प्लान के विस्तृत दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रही है। सूत्रों का यहां तक कहना है कि इस तरह के महत्वपूर्ण अभियान के लिए तुरंत दिशा-निर्देश और संसाधन मिलना बेहद जरूरी हैं। बिना मास्टर प्लान और दिशा-निर्देशों के दिल्ली सरकार और अधिकारी असमंजस में है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox