कोरोना के खिलाफ दिल्ली सरकार चलायेगी बड़ा अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी कि दिल्लीवासियों की कोरोना जांच के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।  इसमें अन्य उपायों के साथ-साथ घर-घर जाकर कोरोना वायरस संक्रमितों का पता लगाना शामिल है। इसके लिए 11 जिलों के लिए करीब 1100 टीमों का गठन किया गया है। यानी के हर जिले में 100 टीमों का गठन किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला दक्षिण-पश्चिम के डीएम राहुल सिंह ने बताया कि प्रत्येक जिले में लगभग 100 टीमों का गठन किया गया है और प्रत्येक टीम में एक सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) और सहायक नर्स  (एएनएम) को इसके सदस्यों के रूप में मान्यता दी गई है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार, राजधानी में 34.35 लाख से अधिक घर थे, जिसमें शहरी क्षेत्रों में 33.56 लाख और ग्रामीण क्षेत्रों में 79,574 परिवार शामिल थे। दिल्ली सरकार ने उन जिलों में नगर निगम के कर्मचारियों को नहीं लगाया है, जहां केस-लोड अधिक नहीं है। हर घर में स्क्रीनिंग की प्रक्रिया कुछ जिलों की नगरपालिका में शुरू हो चुकी है। इसे 6 जुलाई तक पूरा किया जाना है।
दिल्ली सरकार द्वारा जारी आठ सूत्रीय संशोधित कोविड-19 प्रतिक्रिया योजना में छह जुलाई तक घर-घर जाकर संभावित संक्रमित का पता लगाना, घनी आबादी वाले इलाके में पाए जाने वाले संक्रमितों को कोविड केंद्रों  में भर्ती कराना, निषिद्ध क्षेत्र में लोगों की आवाजाही की निगरानी करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना या ड्रोन की तैनाती करना शामिल है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रविवार को उच्च स्तरीय बैठक में दिल्ली में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को पृथकवास में रखने और कंटेनमेंट जोन नए सिरे से तय करने की अनुशंसा की गई ताकि राजधानी में तेजी से फैल रहे संक्रमण को रोका जा सके। संशोधित योजना के तहत 30 जून तक कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का काम पूरा किया जाएगा और छह जुलाई तक पूरी दिल्ली में सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया जाना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox