लद्दाख प्रदर्शन हिंसा: 4 मृत, 70 से अधिक घायल, 50 गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लद्दाख प्रदर्शन हिंसा: 4 मृत, 70 से अधिक घायल, 50 गिरफ्तार

मानसी शर्मा /-  24 सितंबर, बुधवार को लद्दाख के लेह में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसा में बदल गया। इस हिंसा के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई और 40 सुरक्षाकर्मियों समेत 70 से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस ने अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हिंसा राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल किए जाने के साथ संवैधानिक सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर भड़की।

आगजनी और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यालय में आग लग गई। इस घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज़ी से आईं। वामपंथी दलों ने मोदी सरकार को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया। वहीं, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने शांति की अपील करते हुए अपनी 15 दिन पुरानी भूख हड़ताल समाप्त कर दी।

केजरीवाल का बयान

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा:

“आज लद्दाख में जो हो रहा है वह बेहद चिंताजनक है। हर सच्चे देशभक्त को लद्दाख के लोगों का साथ देना चाहिए। हमने अंग्रेज़ों से इसलिए आजादी नहीं ली थी कि जनता अब बीजेपी की गुलाम बन जाए।”

उन्होंने आगे कहा कि भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने लोकतंत्र के लिए बलिदान दिया था, ताकि हर भारतीय अपनी सरकार चुन सके। लेकिन आज बीजेपी सत्ता के नशे में राज्यों को केंद्र शासित प्रदेश बना रही है और संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों को छीन रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox