मानसी शर्मा /- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य और देश में बिजली उत्पादन और विकास को लेकर अहम बातें साझा की।
बिजली क्षेत्र में बड़ा ऐतिहासिक आयोजन
पीएम मोदी ने कहा कि आज बांसवाड़ा में बिजली उत्पादन से जुड़ा बड़ा आयोजन हो रहा है। राजस्थान की धरती से देश के बिजली क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 90 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के परियोजनाओं का एक साथ शुभारंभ देश की बिजली की तेज़ रफ्तार का प्रतीक है।
पीएम मोदी ने कहा,
“2014 में देश के 2.5 करोड़ घरों में बिजली कनेक्शन नहीं था और 18 हज़ार गांवों में बिजली के खंभे तक नहीं लगे थे। हमने देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाई और 2.5 करोड़ घरों को मुफ्त कनेक्शन दिया।”
राजस्थान की भूमिका और नई सुविधाएं
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेज गति से विकसित हो रहा है और राजस्थान इस विकास में अहम भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने बताया कि पानी और बिजली से जुड़ी परियोजनाओं से राज्यवासियों की सुविधाएं बढ़ेंगी।
साथ ही, पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन समेत 3 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और राजस्थान के 15 हज़ार युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने युवाओं और राजस्थान के लोगों को विकास परियोजनाओं की शुभकामनाएं दी।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
72 घंटे की एंड्योरेंस दौड़ में गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान