मनोरंजन/अनीशा चौहान/- करिश्मा कपूर इस वक्त पूर्व पति संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति पर हो रहे विवाद के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही करिश्मा के बच्चों ने भी दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पिता की संपत्ति में हक मांगा। इस पर लड़ाई जारी है और करिश्मा की पूर्व ननद ने बच्चों का सपोर्ट किया है। इसी बीच करिश्मा हाल ही डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर 5’ में नजर आईं। इसमें उन्होंने ‘दिल तो पागल है’ में शाहिद कपूर संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया और मजेदार वाकया सुनाया।
‘सुपर डांसर 5’ के लेटेस्ट एपिसोड में 90s के बॉलीवुड म्यूजिक और डांस को ट्रिब्यूट दिया गया। करिश्मा कपूर ने अपने करियर के कई किस्से शेयर किए, जिनमें से एक किस्सा ‘दिल तो पागल है’ से जुड़ा था। इस फिल्म में शाहिद कपूर भी थे, जो बैकग्राउंड डांसर बने थे। तब शाहिद एक्टर नहीं थे। उसमें कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोंजी भी थे।
करिश्मा कपूर ने बताया शाहिद की वजह से कई रीटेक
करिश्मा ने बताया कि फिल्म में एक डांस सीक्वेंस में उन्हें एक डांसर की वजह से कई रीटेक करने पड़े थे। फिर पता चला कि वह शाहिद कपूर थे। करिश्मा बोलीं, ‘उस शूटिंग के दौरान कुछ मजेदार हुआ। हम बार-बार रीटेक करते रहे। मेरी वजह से नहीं। वो बहुत मजेदार किस्सा है। अब सोचती हूं, क्या गलतियां शाहिद की वजह से हो रही थीं या मर्ज़ी पेस्तोंजी की वजह से?’
शाहिद कपूर की नहीं होती थी गलती, बोलते रहते थे सॉरी
इसके बाद करिश्मा, मर्जी पेस्तोंजी की ओर मुड़ीं और बोलीं, ‘क्या तुम्हें याद है? हर कट के बाद मैं कहती थी कि यार तुम शॉट ठीक से क्यों नहीं ले पा रहे हो? ये वाकई मुश्किल है। और पीछे एक छोटा सा लड़का खड़ा था जो बार-बार ‘सॉरी’ कह रहा था… और वो शाहिद था। लेकिन अब मुझे लगता है कि सारी गलतियाँ मर्जी कर रहा था, और तुम उसे दोष दे रहे थे।’ इस पर मर्जी पेस्तोंजी ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘देखो, उस जमाने में कुछ भी गलत होता था तो मैं शाहिद को दोषी ठहराता था।’
‘दिल तो पागल है’ को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान लीड रोल में थे। अक्षय कुमार सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। वहीं, शाहिद ने कई और फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया, और फिर 2003 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ से एक्टिंग डेब्यू किया था।


More Stories
अरावली पर संकट: करोड़ों साल पुरानी प्राकृतिक ढाल पर मंडराता खतरा
मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में देशभर में आयोजन
दो आदतन चोर गिरफ्तार, छह चोरी के मोबाइल बरामद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
तीन प्रमुख रनिंग इवेंट्स में BRG का शानदार प्रदर्शन, देशभर में बहादुरगढ़ का नाम रोशन
सर्वश्रेष्ठ निगम पार्षद सम्मान मिलने पर जताया आभार, जिम्मेदारियों को बताया प्राथमिकता
आदतन ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, लाइसेंस जब्ती और वाहन सीज के निर्देश