बीसीसीआई अध्यक्ष कैसे बनता है? जानिए प्रक्रिया, योग्यता और वोटिंग सिस्टम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीसीसीआई अध्यक्ष कैसे बनता है? जानिए प्रक्रिया, योग्यता और वोटिंग सिस्टम

-क्रिकेट बोर्ड की कमान किसे और कैसे मिलती है? -बीसीसीआई अध्यक्ष बनने का फॉर्मूला

क्रिकेट/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से रोजर बिन्नी हट चुके हैं। 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे बिन्नी 19 जुलाई को 70 साल के हो गए। बीसीसीआई के नियम के अनुसार 70 की उम्र होते ही किसी भी अधिकारी का कार्यकाल अपने आप समाप्त हो जाएगा। अभी राजीव शुक्ला अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 28 सितंबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) होनी है। इसमें नया अध्यक्ष चुना जाएगा।

बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसकी स्थिति अभी तक साफ नहीं है। रोजर बिन्नी से पहले सौरव गांगुली पद पर थे। लगातार दो दिग्गज क्रिकेटर के अध्यक्ष रहने के बाद उम्मीद कि जा सकती है कि एक बार फिर किसी क्रिकेटर को ही यह जिम्मेदारी मिलेगी। बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने के लिए क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए। हम आपको आज उसी के बारे में बताएंगे।

बीसीसीआई अध्यक्ष बनने की योग्यता
– बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के लिए उम्मीदवार को किसी राज्य क्रिकेट संघ का सक्रिय सदस्य होना चाहिए।
– वह किसी अन्य स्पोर्ट्स बॉडी में पद पर नहीं होना चाहिए।
– उम्मीदवार ने कभी बीसीसीआई के संविधान का उल्लंघन नहीं किया हो।

राज्य संघ का नॉमिनेट करना जरूरी
कोई भी पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर अपने नाम ही राज्य क्रिकेट संघ का सदस्य हो जाता है। हालांकि सिर्फ इससे ही वह बीसीसीआई अध्यक्ष पद का उम्मीदवार नहीं बन सकता है। एजीएम में अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी पेश करने के लिए राज्य संघ का नॉमिनेट करना जरूरी है। हर राज्य संघ अध्यक्ष पद के लिए एक नाम आगे रख सकता है। नामांकन के साथ बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी को उम्मीदवार का बैकग्राउंड और योग्यता के प्रमाण सहित डॉक्यूमेंट पेश किए जाते हैं।

जांच प्रक्रिया से गुजरना होता है
इसके बाद जांच प्रक्रिया होती है। इसमें सभी नॉमिनेट हुए सदस्य की योग्यताओं की जांच होती है। यदि उम्मीदवार सभी योग्यताएं पूरी करता है तो उसका नाम अंतिम सूची में शामिल कर लिया जाता है। अगर सिर्फ एक ही उम्मीदवार का नाम फाइनल लिस्ट में आता है तो वह सीधे अध्यक्ष बन जाता है। हालांकि अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार होते हैं तो वोटिंग होती है।

बीसीसीआई अध्यक्ष के चुनाव में कौन वोट डालता है?
एजीएम में हर राज्य क्रिकेट संघ अपना एक प्रतिनिधि भेजता है। चुनाव होने की स्थिति में वही प्रतिनिधि वोट डालता है। बहुमत प्राप्त करने वाला उम्मीदवार अध्यक्ष बनता है।वर्तमान अध्यक्ष को भी मतदान का अधिकार प्राप्त होता है क्योंकि उनकी अध्यक्षता में ही एजीएम आयोजित की जाती है। बीसीसीआई के अध्यक्ष का कार्यकाल तीन सालों का होता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox