पीएम मोदी का काशी दौरा: भगवामय हुई वाराणसी, हुआ जोरदार स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी का काशी दौरा: भगवामय हुई वाराणसी, हुआ जोरदार स्वागत

-काशी में उमड़ा जनसैलाब

वाराणसी/उमा सक्सेना/-    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 52वें वाराणसी दौरे पर गुरुवार को काशी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन से पहले ही पूरा शहर उत्साह और उमंग से सराबोर दिखाई दिया। सुबह से ही पुलिस लाइन चौराहे से लेकर मिंट हाउस और नदेसर तक हजारों की भीड़ जुट चुकी थी। हर ओर भगवा रंग की छटा बिखरी हुई थी और कार्यकर्ता पीएम मोदी के स्वागत के लिए उत्सुक नजर आए।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री का भी स्वागत
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का भी लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में विदेशी अतिथि को देखने का खासा उत्साह देखने को मिला।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन
सुबह पीएम मोदी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे। यहां उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित कई मंत्रियों ने किया। स्वागत समारोह के दौरान मुख्य सचिव और डीजीपी भी मौजूद रहे।

‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे
सुबह से ही समर्थक प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर खड़े हो गए थे। जैसे ही उनका काफिला शहर की ओर बढ़ा, पूरे मार्ग पर ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर जश्न मनाया।

प्रशासन की सख्त तैयारियां
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे रूट पर सुरक्षा का जिम्मा संभाला। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर भर में स्वागत द्वार, तोरणद्वार और पोस्टरों से माहौल को सजाया, जिससे पूरा शहर त्यौहार जैसा नजर आने लगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox