
वाराणसी/उमा सक्सेना/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 52वें वाराणसी दौरे पर गुरुवार को काशी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन से पहले ही पूरा शहर उत्साह और उमंग से सराबोर दिखाई दिया। सुबह से ही पुलिस लाइन चौराहे से लेकर मिंट हाउस और नदेसर तक हजारों की भीड़ जुट चुकी थी। हर ओर भगवा रंग की छटा बिखरी हुई थी और कार्यकर्ता पीएम मोदी के स्वागत के लिए उत्सुक नजर आए।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री का भी स्वागत
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का भी लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में विदेशी अतिथि को देखने का खासा उत्साह देखने को मिला।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन
सुबह पीएम मोदी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे। यहां उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित कई मंत्रियों ने किया। स्वागत समारोह के दौरान मुख्य सचिव और डीजीपी भी मौजूद रहे।
‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे
सुबह से ही समर्थक प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर खड़े हो गए थे। जैसे ही उनका काफिला शहर की ओर बढ़ा, पूरे मार्ग पर ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर जश्न मनाया।

प्रशासन की सख्त तैयारियां
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे रूट पर सुरक्षा का जिम्मा संभाला। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर भर में स्वागत द्वार, तोरणद्वार और पोस्टरों से माहौल को सजाया, जिससे पूरा शहर त्यौहार जैसा नजर आने लगा।





More Stories
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम