झारखंड से आतंकी गिरफ्तार, हथियार और केमिकल्स बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई -रांची से संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी

रांची/उमा सक्सेना/-    झारखंड की राजधानी रांची में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने संयुक्त अभियान चलाकर एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में इस्लामनगर इलाके के तबारक लॉज से संदिग्ध आतंकी अरशद दानिश को गिरफ्तार किया गया।

देर रात हुई गुप्त छापेमारी
बुधवार देर रात करीब 2 बजे की गई इस गुप्त कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने लॉज से हथियार, केमिकल्स और कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को टीम ने तुरंत हिरासत में लेकर दिल्ली ले जाया गया।

बोकारो का रहने वाला है आरोपी
सूत्रों के अनुसार, अरशद दानिश झारखंड के बोकारो जिले के पेटवार का निवासी है और लंबे समय से रांची के तबारक लॉज में ठहरा हुआ था। दिल्ली पुलिस को उसकी गतिविधियों के बारे में गुप्त जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई। अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर दिल्ली ले जाया जाएगा।

आईएसआई कनेक्शन की जांच
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि अरशद दानिश का आतंकी संगठन आईएसआई से संपर्क हो सकता है। इसी वजह से स्पेशल सेल और एटीएस ने रांची के अन्य इलाकों और पलामू जिले में भी छापेमारी की है। पलामू से एक और युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।

आधिकारिक बयान का इंतजार
अब तक एटीएस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, बरामद हथियार, केमिकल्स और दस्तावेजों को सुरक्षाबलों ने बेहद अहम सबूत माना है। जांच एजेंसियां इस गिरफ्तारी को बड़े आतंकी नेटवर्क से जोड़कर देख रही हैं और आने वाले दिनों में बड़े खुलासों की संभावना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox