हरियाणा: कोरोना की स्थिति सामान्य रही तो प्रदेश में जल्द करवाये जाएंगे पंचायतों के चुनाव – उपमुख्यमंत्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा: कोरोना की स्थिति सामान्य रही तो प्रदेश में जल्द करवाये जाएंगे पंचायतों के चुनाव – उपमुख्यमंत्री

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य रहती है तो प्रदेश में पंचायतों के चुनाव जल्द करवायें जायेंगे। उन्होंने कहा कि सभी चुनाव कानूनगो को निर्देश दिये गये है कि वे पंचायती चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दें ताकि चुनाव कार्य को अविलम्ब पूर्ण करवाया जा सके।
                                शनिवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने यह जानकारी उचाना के किसान विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनने के उपरान्त पत्रकारों से रूबरू होते हुए दी। उन्होंने कहा कि पंचायतों के चुनाव को लेकर अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये गये थे ताकि इन चुनाव में किसी प्रकार का कोई विलम्ब न हो।
                                दुष्यंत चैटाला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब जेजेपी-बीजेपी दोनों संगठन मिलकर सरकार चला रहे है तो आगामी बरोदा विधानसभा उपचुनाव को भी साथ मिलकर ही लड़ेंगे और इसमें जीत भी हासिल करेंगे क्योंकि बरोदा की जनता पूरी तरह से जेजेपी-बीजेपी गंठबंधन के साथ है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को लेकर दोनों संगठनों के नेताओं की चर्चा भी हो चुकी है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण विकास की जो रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है उसे तेज किया जायेगा और प्रदेश में विकास कार्यों को अब तेजी से पूर्ण करवाया जायेगा। उन्होंने चीन-भारत सीमा पर हुए सैनिक विवाद पर कहा कि भारत किसी भी क्षेत्र में चीन से पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक सीमा पर इस तरह की कायराना हरकत का जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम है और पूरे देश को हमारे जवानों पर गर्व है। दुष्यंत चैटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए केन्द्रीय दलों से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि पहले लगभग 45 दिनों में अनाज मण्डियों में गेहूं की खरीद का कार्य पूरा किया जाता था लेकिन इस बार कोरोना वायरस के फैलाव के बावजूद भी किसानों की फसलों को 27 दिन के अन्दर खरीदने का काम पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि लगभग सभी किसानों की पैमेंट उनके खातों में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि धान की खरीद का कार्य भी पूरे व्यवस्थित तरीके साथ करवाया जायेगा और किसी भी किसान को फलस बिक्री में कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी।
                             उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जिन पांच गांवों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करवाने में दिक्कत आ रही है उनके लिए स्पेशल पाईप बिछाने का काम करवाया जायेगा और इन गांवों के जलघरों में पानी पहुंचाकर हर घर को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का काम किया जायेगा। इससे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला ने अपने उचाना हलके के लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिये। इस अवसर पर जुलाना के जेजेपी विधायक अमरजीत ढाण्डा, नरवाना के विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा, पूर्व विधायक पिरथी सिंह, जेजेपी के जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, जोरा डूमरखां, बिट्टु नैन, काला नम्बरदार, मोहन लाल ढ़ाकल व जिला प्रशासन की और से उचाना के ेकउ राजेश कोथ, जींद के एसडीएम सत्यवान सिंह मान व कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox