केदारनाथ धाम/रुद्रप्रयाग/अनीशा चौहान/- विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में एक बार फिर श्रद्धालुओं की भीड़ से रौनक लौट आई है। मानसून सीजन के दौरान हुई भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से कुछ दिनों तक यात्रा की रफ्तार धीमी पड़ गई थी।
हालांकि, बीते दो दिनों से मौसम में सुधार और धूप खिलने के बाद से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। केदारपुरी एक बार फिर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गई है।
वहीं, श्राद्ध पक्ष की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं का धाम की ओर रुख और भी तेज हो गया है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार