वापसी की जिद: पाटीदार ने दलीप ट्रॉफी में बरपाया कहर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वापसी की जिद: पाटीदार ने दलीप ट्रॉफी में बरपाया कहर

-खेला जा रहा है दलीप ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला

क्रिकेट/सिमरन मोरया/-  बेंगलुरु में स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दलीप ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा है। वेस्ट जोन के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। ऐसे में वेस्ट जोन पहली पारी में 438 रन बनाकर ऑल आउट हुई। वहीं, पहली पारी में सेंट्रल जोन ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उनके कप्तान रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेली और एक और फिफ्टी ठोक डाली।

रजत पाटीदार ने बनाए 77 रन
सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार ने पहली पारी में तेज गति से बल्लेबाजी करते हुए दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन के खिलाफ फिफ्टी ठोकी। उन्होंने 91.67 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंद में 77 रन बनाए। पाटीदार की इस पारी में 14 चौके शामिल थे। उनको धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने आउट किया।

पाटीदार ने लगातार ठोकी तीसरी फिफ्टी
सेमीफाइनल से पहले नोर्थ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में दोनों पारियों में रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पहली पारी में 125 तो दूसरी पारी में 66 रन बनाए थे। यह लगातार पाटीदार का तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर था।

भारतीय टेस्ट टीम में हो सकती है वापसी
32 साल के रजत पाटीदार भारत के लिए टेस्ट में 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कर चुके हैं। उनको इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मौका मिला था। लेकिन, वह उस मौके को भुना नहीं पाए। पाटीदार ने 3 टेस्ट खेले थे और सिर्फ 63 रन बनाए थे। उनके खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में रजत को फिर से मौका मिल सकता है, अगर वह इस तरह से प्रदर्शन करते रहे। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैच की घरेलू टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox