नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दक्षिण-पश्चिम जिले के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने पॉक्सो केस में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी गौरव अग्नानी की पहचान मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के ताहिरपुर मोरार निवासी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ चार बार गैर-जमानती वारंट जारी हो चुके थे, लेकिन वह लगातार कानून की प्रक्रिया से बचने की कोशिश कर रहा था।
फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाया अभियान
जानकारी के मुताबिक, सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में फरार और वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सरोजिनी नगर थाने के इंस्पेक्टर अतुल त्यागी के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल हरिराम और कॉन्स्टेबल प्रवीण की टीम गठित की गई थी। एसीपी सफदरजंग एन्क्लेव की देख-रेख में यह पूरी कार्रवाई की गई।
पहाड़गंज क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई
इसके अलावा, दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र में गुरुवार को एक स्कूल के बाहर हुई चाकूबाजी की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया। साथ ही, पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त चाकू और घटनास्थल से टूटी हुई बीयर की बोतल भी बरामद की।
सीने में चाकू के साथ छात्र पहुंचा पुलिस स्टेशन
यह घटना गुरुवार की है। एक 15 साल के छात्र, जिसके सीने में चाकू लगा था, पहाड़गंज पुलिस स्टेशन पहुंचा। उसने अपनी पहचान बताते हुए कहा कि स्कूल के गेट पर कुछ छात्रों ने उस पर हमला किया था। इसके बाद, उसे तुरंत कलावती सरन अस्पताल ले जाया गया और बाद में आरएमएल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चाकू निकाला।


More Stories
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन
नई जिम्मेदारी के साथ राजधानी के विकास को मिलेगी नई दिशा