दिल्ली के डार्क स्पॉट व गड्ढें जल्द होंगे खत्म

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के डार्क स्पॉट व गड्ढें जल्द होंगे खत्म

-मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा तकनीक से डार्कस्पॉट और गड्‌ढों की होगी भराई

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक कर ऐलान किया कि सरकार सड़कों की निगरानी के लिए तकनीक का सहारा लेगी। डार्कस्पॉट से लेकर गड्ढों तक की पहचान तकनीक के माध्यम से की जा सकेगी। सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म वास्तविक समय में निगरानी कर त्वरित प्रतिक्रिया से लेकर समस्याओं का दीर्घकालीन समाधान भी बताएगा। उन्होने जल्द से जल्द इस पर काम शुरू करने के आदेश दिए।

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना संस्थान (बीआईएसएजी-एन) और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में दिल्ली की सड़कों के बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा के लिए तकनीकी समाधानों के एकीकरण पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान चर्चा में आया कि इस प्रणाली से सड़क संपत्ति मैपिंग, परियोजना निगरानी प्रणाली, गड्ढों और जलभराव डैशबोर्ड, डार्कस्पाट निगरानी और स्ट्रीट लाइटों की नगरानी की जा सकती है।

सड़क संपत्ति की निगरानी
सड़क संपत्ति मैपिंग एप्लिकेशन की समीक्षा की, जो निर्माणाधीन है। यह समाधान सभी सड़क संपत्तियों का जियो-टैगिंग के साथ डिजिटल इन्वेंट्री बनाएगा। यह प्रणाली एक डैशबोर्ड के माध्यम से ब्लैक स्पाट, अतिक्रमण और सड़क सुरक्षा बुनियादी ढांचे में कमियों की पहचान करने में भी मदद करेगी।

परियोजना निगरानीः
परियोजना निगरानी प्रणाली की समीक्षा की गई, जो एक करोड़ से अधिक की महत्वपूर्ण पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं की निगरानी करेगी। यह प्रणाली अधिकारियों को प्रगति की निगरानी करने, समस्याओं की पहचान करने और हितधारकों से वास्तविक समय के अपडेट के साथ सुधारात्मक कार्रवाई करने में सक्षम बनाएगी।
डार्कस्पाट निगरानीः
डार्क स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जो बिना स्ट्रीट लाइट वाले क्षेत्रों को डिजिटल रूप से कैप्चर करेगा। यह प्लेटफ़सर्म दिल्ली में सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए डार्क स्पाट क्षेत्रों में सुधार की प्रक्रिया को तेज करेगा।

गड्ढों और जलभराव निगरानी
गड्ढों और जलभराव की शिकायतों के लिए एक डैशबोर्ड भी बनाया जा रहा है, जहां नागरिकों, विभागों और सार्वजनिक प्रतिनिधियों की रिपोर्टों को तुरंत ट्रैक किया जाएगा और उनका समाधान किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox