स्वतंत्रता दिवस पर ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक जारी, सनी देओल का दमदार अंदाज़ फिर करेगा देशभक्ति से सराबोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वतंत्रता दिवस पर ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक जारी, सनी देओल का दमदार अंदाज़ फिर करेगा देशभक्ति से सराबोर

अनीशा चौहान/- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां पूरा देश देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है, वहीं दर्शकों के लिए खुशखबरी लेकर आई है फिल्म ‘बॉर्डर 2’। मेकर्स ने इस खास दिन पर फिल्म का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट जारी कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। पोस्टर में अभिनेता सनी देओल अपने जाने-पहचाने दमदार अंदाज़ में कंधे पर तोप रखे नजर आ रहे हैं, मानो फिर से बॉर्डर की कहानी जीवंत करने को तैयार हों।

सनी देओल का जोश और जज्बा बरकरार
पोस्टर में पगड़ी पहने सनी देओल की आंखों में वही जुनून और देशभक्ति की चमक दिखाई दे रही है, जो दर्शकों ने पहली ‘बॉर्डर’ फिल्म में महसूस की थी। पोस्टर के बैकग्राउंड में देशभक्ति गीत ‘हिंदुस्तान हिंदुस्तान’ की गूंज सुनाई देती है, जबकि सेना के जवान तिरंगा लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

स्टार कास्ट में नए चेहरे
इस बार फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। मेकर्स का दावा है कि ‘बॉर्डर 2’ दर्शकों को फिर से गर्व, जोश और भावनाओं के उसी सफर पर ले जाएगी, जैसा 1997 में ‘बॉर्डर’ ने किया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox